मेष राशिफल - धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।
वृषभ राशिफल - हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। 
मिथुन राशिफल - दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा।
कर्क राशिफल - आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। 
सिंह राशिफल- प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा। आध्यात्मिकवृत्ति बढ़ेगी।
कन्या राशिफल - आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
तुला राशिफल - भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। 
वृश्चिक राशिफल - परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे- सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा।
धनु राशिफल -  सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा।
मकर राशिफल - धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे। बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा। स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचने की गणेशजी की सलाह है।
कुंभ राशिफल - मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। 
मीन राशिफल - व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति से धन्यता का अनुभव करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours