1. मेष राशिफल

आज सूर्य तुला व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज जॉब में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल
आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा।लाल व नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल
चन्द्र का नवम मे व सूर्य का पँचम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल
गुरु का मकर गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है।कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी।जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल
जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल
व्यवसाय में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल
शुक्र इसी राशि से तृतीय है। चन्द्रमा पँचम है।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें।हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल
आज शुक्र का इस राशि मे व सूर्य का एकादश गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र मीडिया से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल
शनि के मकर व चन्द्रमा के कुम्भ राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल
चन्द्रमा व गुरु संतुलित फल देगा। नवम गुरु व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल
शुक्र का  दशम गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। बुध बैंकिंग जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।उड़द का दान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours