मुंबई। फिल्मोद्योग ने कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म मामले को अमानवीय, घिनौना और लोमहर्षक करार देते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और अभिषेक बच्चन जैसी फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दोनों घटनाओं की निंदा की है। सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर और रिचा चड्ढा ने धर्म के नाम पर अपराध का राजनीतिकरण करने की आलोचना की है। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाओं पर सवाल उठाया है।
उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस हिरासत में पीडि़ता के पिता की मौत हो चुकी है। लोगों के विरोध को दखते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सेंगर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। कठुआ में आठ साल की आसिफा के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे छोटे से मंदिर में जनवरी में एक सप्ताह तक बंदी बनाकर रखा गया था। पीडि़ता की मौत हो चुकी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours