नई द‍िल्‍ली : बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में अरेस्‍ट किया गया है। ये एक्‍शन 17 साल की ब्राजील की एक मॉडल की श‍िकायत पर लिया गया है। मीका पर आरोप है क‍ि उन्‍होंने इस मॉडल को अश्‍लील तस्‍वीरें भेजीं। अभी तक मिली खबरों के मुताबिक, मीका सिंह को अबू धाबी जेल में रखा गया है। खबरों के मुताबिक, अभी उनको कोर्ट नहीं ले जाया गया है। दरअसल, दोपहर में जब उनको अरेस्‍ट किया गया, तब तक तमाम ऑफ‍िस बंद हो चुके थे। वहीं यूएई में शुक्रवार और शन‍िवार को अवकाश रहता है। अगर कोई खास सुनवाई नहीं होती है तो उनको रव‍िवार तक जेल में रहना पड़ सकता है।  

बता दें क‍ि गुरुवार को द‍िन में ही मीका एक गाना रिलीज हुआ है। ये गाना फ‍िल्‍म सिंबा में रणवीर स‍िंह और सारा अली खान पर फ‍िल्‍माया गया है और 90 के दशक के हिट गाने लड़की आंख मारे का रीमिक्‍स है। 


कम नहीं है मीका से जुड़े व‍िवाद 
वहीं ये पहला मौका नहीं है, जब मीका सिंह क‍िसी लीगल मामले में फंसे हों। इससे पहले मीका सिंह पर भारत में कबूतरबाजी का आरोप लगा था। इस मामले में उनका नाम उनके बड़े भाई और गायक दलेर मेहंदी के साथ उठा था। आरोप था क‍ि दोनों डांस ट्रूप के बहाने लोगों को विदेश भेजते थे।इसके अलावा, 2016 में भी मीका पर एक फैशन ड‍िजाइनर ने शोषण का आरोप लगाया था। इस ड‍िजाइनर का आरोप था क‍ि जब वह मीका के घर गई थीं तो फेमस सिंगर ने उनसे बदतमीजी की थी। 


द‍िल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मारने की वजह से मीका सिंह पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस मामले का वीड‍ियो भी वायरल हुआ था। हालांकि इस मामले में अपनी सफाई में मीका ने कहा था कि वह के खराब व्‍यवहार को बर्दाश्‍त नहीं कर पाते हैं। 2006 में हुई मीका सिंह और राखी सावंत की किस कंट्रोवर्सी ने भी मूल पकड़ा था और राखी ने गायक के ख‍िलाफ पुल‍िस में श‍िकायत दी थी। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours