दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ताजा आईसीसी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 123 रन बनाने से 14 अंक मिले । उनके कुल 934 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से 19 अंक आगे हैं । पंत 11 पायदान चढ़कर 48वें स्थान पर हैं जबकि भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दो पायदान ऊपर शीर्ष 15 में आ गए हैं। 

विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 91 रन बनाये। उनके कुल 915 अंक हैं। न्यूजीलैंड के टॉम लैथम नाबाद 264 रन की अपनी पारी के कारण 15 पायदान की छलांग लगाकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 22वीं रैंकिंग पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज टिम साउदी 11वें स्थान पर आ गए हैं।
वहीं पर्थ टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे नाथन लॉयन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। जोश हेजलवुड दो पायदान चढकर नौवें और मिशेल स्टार्क एक पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में उस्मान ख्वाजा एक पायदान चढकर 12वें और कप्तान टिम पेन नौ पायदान चढकर 46वें स्थान पर पहुंच गए। ट्रेविस हेड 16 पायदान चढकर 63वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुशाल मेंडिस क्रमश: 16वें और 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं ।


ये हैं टॉप टेन बल्लेबाज 
                   खिलाड़ी         देश         प्वाइंट्स 

  1. विराट कोहली           भारत              934
  2. केन विलियमसन     न्यूजीलैंड          915    
  3. स्टीव स्मिथ            ऑस्ट्रेलिया        892
  4. चेतेश्वर पुजारा          भारत               816    
  5. जो रूट                      इंग्लैंड              807 
  6. डेविड वॉर्नर              ऑस्ट्रेलिया        787
  7. दिमुथ करुणारत्ने      श्रीलंका            752
  8. डीन एल्गर                दक्षिण अफ्राका 724
  9. हेनरी निकोलस         न्यूजीलैंड          708
  10. अजहर अली            पाकिस्तान         708
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours