चंडीगढ़: साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को आज फिर से एक मामले में सजा सुनाई जाएगी। अदालत द्वारा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड ( Ramchandra Chatrapati Murder Case) में दोषी करार दिए गए राम रहीम को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सजा का ऐलान होगा। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था। सजा के ऐलान को देखते हुए पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 16 साल पुराने इस मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को भी सजा  सुनाई जाएगी। 51 वर्षीय राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

2002 में पत्रकार छत्रपति के समाचार पत्र 'पूरा सच' ने एक पत्र प्रकाशित किया था जिसमें यह बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम किस प्रकार महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके बाद छत्रपति को अक्टूबर 2002 में गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पत्रकार की बाद में मौत हो गई थी।
आरोप लगा कि गोली डेरा अनुयायियों ने मारी गोली मार दी थी। 2002 के इस मामले में गुरमीत राम रहीम को मुख्य षड़यंत्रकर्ता नामित किया गया है। 2003 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को 2006 में सीबीआई को सौंप दिया गया था। जुलाई 2007 को सीबीआई ने चार्जशीट पेश की और साल 2014 में सबूतों पर कोर्ट में बहस शुरू हुई, फिर ऐसा करते-करते ये केस इस अंजाम तक पहुंचा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours