मुंबई. बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर विवादों में है। इस बार आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कार मैकेनिक ने एफआईआर दर्ज करवाई है। मैकेनिक का आरोप है कि आदित्य पंचोली ने उन्हें जान से मारने धमकी दी है।  

मुंबई पुलिस के मुताबिक आदित्य पंचोली ने साल 2017 में मैकेनिक मौसिम कादर राजापकर से अपनी कार ठीक करवाई थी। इसके अलावा उन्होंने कार को मॉडिफाई भी करवाया था। मैकेनिक के मुताबिक इसका खर्चा करीब 2.82 लाख रुपए बताया था। 

मैकेनिक के आरोप के मुताबिक आदित्य ने उनसे कहा कि वह कार की टेस्ट ड्राइव करके देखेंगे। इसी के बाद वह उन्हें पैसे देंगे। अब मैकेनिक का कहना है कि आदित्य पंचोली अब न ही उनका फोन उठा रहे हैं न ही उनके मैसेज का जवाब दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने जान से मारने की धमकी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।    


कंगना रनौत से अफेयर पर था विवाद
आदित्य पंचोली कंगना रनौत से अफेयर के कारण भी विवादों में रहे थे। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई थी। इसके अलावा  कंगना जिस वक्त बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, उसी दौरान आदित्य पंचोली के साथ उनके रिलेशनशिप की भी खूब चर्चा चल रही थी। आदित्य पांचोली ने कंगना के खिलाफ मानहानी का भी केस किया था। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours