नई दिल्ली I टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कोहली ने कहा है कि उनके और एमएस धोनी के बीच बहुत विश्वास और सम्मान है. साथ ही धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर पहली गेंद से लेकर 300वीं गेंद तक की क्रिकेट को सबसे बेहतर समझते हैं. इंडिया टुडे के साथ एक विशेष इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उनके पास स्टंप के पीछे महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी हैं.  इसके अलावा यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुत से लोग उनकी आलोचना करते हैं.

साल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बैन के बाद जोरदार वापसी करते हुए तीसरा आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. जबकि इससे पहले उन्हें 2017 में खराब फॉर्म के दौरान कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. उस दौरान कई क्रिकेट के जानकारों ने उनकी स्ट्राइक रेट पर भी सवाल उठाए थे. तब खुद विराट कोहली धोनी के बचाव में उतरे थे.

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपस में काफी आदर और सामान है. जब 2017 की शुरुआत में धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी तब कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभालते हुए कहा था कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे. धोनी ने हमेशा मैदान पर कोहली ने दो स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का मार्गदर्शन किया है. मैदान पर धोनी के हर शब्द पर दोनों कलाई के स्पिनरों ने बहुत बार कामयाबी हासिल की है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours