मेष: इस राशि के जातकों का मन अशांति रहेगा। साथ ही नेत्र विकार का खतरा बढ़ेगा। पारिवारिक कलह का योग भी बन रहे हैं।

मिथुन: इस राशि के लिए यह माह थोड़ा तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण रहेगा। पहले से ही विराजमान मंगल और राहु परिस्थितियों को विषम बनाएंगे, अत: सावधान रहें, ग्रह गोचर बहुत अनुकूल नहीं है। कुंभ: सूर्य का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ज्यादा फोकस करें। 


मिथुन राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की सोच सकते हैं | आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे | बी.सी.ए स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी | आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे | आज आप कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं | आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा | घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है | नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है | आपको सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी | मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें,  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी |  

कर्क राशि
आज किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कुछ कम ही लाभ मिल पायेगा | आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है | आज किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपको अपने काम का क्रेडिट मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आज फायदेमंद हो सकती है। मंदिर में चना दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह राशि
आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करना आपको सुकून देगा। आप मूड ख़ुशमिज़ाज बना रहेगा। ऑफिस के मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है | अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलने की उम्मीद है | साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए | परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है | आज कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा | किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए | मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब बेहतर होगा |

कन्या राशि
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे | आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे | आपको इससे फायदा भी जरूर होगा | आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा | किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी | कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा | उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है | माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे |

तुला राशि
आज आप ऑनलाइन सर्चिंग में बिजी रहेंगे। अपने लिये कोई इलेक्ट्रॉनिक्स की चीज खरीद सकते हैं। आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं आसपास घूमने के लिए जायेंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन घर के मामले में आप कुछ परेशान रहेंगे। आप किसी पुरानी बात को लेकर बार-बार सोच सकते हैं। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा | भाई-बहनों से काम में सपोर्ट मिलेगा। उनके साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। मंदिर में नारियल दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | बीटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है | प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा | मन खुशियों से भरा रहेगा | आपके आसपास बच्चों की चहल-पहल रहेगी | आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ मिलकर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे | आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी |


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours