आज का राशिफल 8 जून: 
1. मेष- आज भाग दौड़ से परेशानी रहेगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है।
2. वृष- आज बहुत व्यस्त रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है।
3.मिथुन- आज आप किसी  कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। हर्ष भरा दिन है।धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। 
4. कर्क- मीडिया तथा आईटी से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है।भाग्य में वृद्धि के लिए वस्त्रों का  का दान करें।
5. सिंह- व्ययसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का  दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा।आज का शुभ रंग है सफेद। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम करें। गायत्री मंत्र पढ़ें।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
6. कन्या- राजनीति से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। हेल्थ  से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है।गो माता को केला खिलाएं।
7. तुला- कई समस्याओं का समाधान होगा। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।                         
8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में प्रगति रहेगी। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें। 
9. धनु- निर्णय लेने में इत्मीनान रखें। धार्मिक कार्यों  में व्यस्तता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। लाल रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
10. मकर- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा।धन का व्यय होगा।मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।हेल्थ अच्छी रहेगी ।                                              
11. कुंभ- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़ खिलाएं।                                 
12. मीन - आज विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours