1. मेष- आज का राशिफल कहता है कि दिन साहित्य और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए शुभ है। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतें।  
2. वृष- आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचकर चलिएगा। मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। 
3. मिथुन- आज आपका मन कार्य में सफलता मिलने के चलते प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी आपसे पराजित होंगे। परिवारजनों के साथ बहस हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढे़गी। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्त में न डाल दें इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत है।
4. कर्क- आज आप लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते फंस जाएंगे। परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनाभरे सबंधों में बंधोगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।
5. सिंह- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य पूर्ण निर्णयशक्ति से करेंगे। क्रोध की भावना मन में रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
6. कन्या- आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी गलत कार्य को न कर बैठें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। आज किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम रखिएगा।
7. तुला-  आज आपका दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से दूर रहिएगा। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।
8. वृश्चिक- आज व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारीगण आपके काम से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की संभावना बढ़ेगी। पिता के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आप का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। 
9. धनु-  आज आपका व्यवहार धार्मिक रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।
10. मकर- आज स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी।
11. कुंभ- आज साधारण सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड बन जाएगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।
12. मीन- आज आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। आज आपके कार्यो में अटकलों से थोड़ा विलंब होगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसका ध्यान रखें। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहें। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours