राशिफल दिनांक 26 अक्‍टूबर : यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से
1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : विवादों से दूर रहने का समय है। धन का आगमन  हो सकता है। आज क्रोध से बचने का प्रयास करें। आईटी और बैंकिंग जॉब करने वालों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। कत्थई और पीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आज का दिन उपलब्धियों भरा है। आईटी और मीडिया के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। प्रशासनिक सेवा के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला और बैंगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। गाय को केला खिलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने का प्रयास करें। अपनी वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण कार्य टालने का प्रयास मत करें। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लॉ, एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में अनुकूल समय है। अपने कंफ्यूजन को दूर कर लें। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। बीपी से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है। हरे वस्त्र का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आज का दिन बहुत व्यस्तताओं का है। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बीटेक के स्टूडेंटस के लिए आज का दिन शुभ है। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। नारंगी और पीला रंग शुभ है। चावल का दान फलीभूत होगा। भगवान शिव की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें,  इससे चंद्रमा की शुभता में वृद्धि होगी।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : बैंकिंग और टीचिंग जॉब के जातकों के उन्नति का समय है। मेडिकल तथा विधि से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी और पीला रंग शुभ है। बीपी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गाय को केला खिलाएं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा  प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य समस्‍या रहेगी। हरे वस्त्र का दान करें। श्री कृष्ण मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाएं।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : बहुत दिनों से चला आ रहा विवाद हल होगा। मित्रों  के प्रयास से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मार्केटिंग और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। माता लक्ष्मी मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : पैतृक संपत्ति या कोई जमीन सम्बंधित कोई विवाद है तो आज हल हो सकता है। रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इंजीनियरिंग और एमबीए के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार और खुशहाली बना रहेगा। पीला और नारंगी रंग उन्नति में सहायक है। अन्न का दान करें। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। श्री हनुमान जी के मन्दिर जाकर उनकी लाल चोला चढ़ाएं।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : जॉब में आपकी व्यस्तता रहेगी। आप किसी अनजाने भय से परेशान रहेंगे। बीटेक और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी, मीडिया तथा मार्केटिंग फील्ड के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में समय देंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। नारंगी रंग शुभ है। बीपी और मधुमेह से परेशानी रहेगी। कुत्ते को बिस्किट खिलाएं। बहते जल में तांबे का दान करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज गृह कार्यों में  व्यस्तता रहेगी। विवादों से बचने का दिन है। मैनेजमेंट, आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। नीला और आसमानी रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। मानसिक चिंता बनी रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : आईटी और मीडिया में जॉब करने वालों को मानसिक चिंता रहेगी। सफलता की प्राप्ति संघर्ष के बाद होगी। मार्केटिंग और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। प्यार में आज खूब समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। जीवन साथी की कड़वी बातें आज आपको दुखी कर सकती हैं। नीला और सफेद आज का आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। शिव जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबे की कोई वस्तु प्रवाहित करें।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : लॉ और मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आज धन का आगमन  होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज प्रेम भरे जीवन में विवाह  की बात जुबां पर आएगी और यह प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद और पीला रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाएं। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours