1. राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति करेंगे। रिश्तों को सुधारने में सफल रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के जातकों से लाभ होगा।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: घर पर ही रहें। आज का दिन संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। छात्र प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: घर से बाहर ना निकलें। आज जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। व्यवसाय में कोई नया प्रयास कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व मकर राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्र गोचर धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। इस राशि के लोग राजनीतिज्ञ भी होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज मन में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। धन बचा के व्यय करें।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: शिक्षा में सफलता मिलेगी। नए कारोबार का विचार अभी टल सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। किसी सिंह व मीन राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। आज क्रोध पर नियंत्रण व भाषा में अनुशासन बरतें।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध दूर से ही सही मैनेजमेंट स्किल में सफलता प्रदान कराएगा। आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। मंगल प्रधान मेष व वृश्चिक राशि से लाभ सम्भव है। किसी विवाद की संभावना से दूर रहें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज स्वास्थ्य में सुधार संभव है। वाद विवाद हो सकता है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। कन्या व वृष आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। घर पर रहना आपके लिए श्रेयष्कर है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। आज आप हनुमान जी व माता दुर्गा जी की पूजा करें। मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: घर पर रहें। आपकी आज की मेहनत से कल सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि से लाभ होगा। किसी से विवाद हो सकता है।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तुला एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। स्वास्थ्य में शनि का मकरस्थ गोचर अभी हानि देगा।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:आज घर पर ही जॉब के कार्यों में सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी परेशानी आ सकती है।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर सोचना आरंभ करेंगे। गुरु व चन्द्रमा का गोचर आध्यात्मिक  सफलता दिलवाएगा। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours