पढ़ें अपना  1 अप्रैल  2020 का राशिफल

1.मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। किसी नई विद्या को सीखने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। तुला व कुम्भ राशि का सहयोग लें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे व  योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जीवन में संघर्ष है। आत्मबल को बनाए रखें। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज के चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता का आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र व बुध के गोचर के कारण हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जॉब में परिवर्तन है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के  मित्रों का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल के मकर व सूर्य के मीन राशि में गोचर के कारण व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चंद्र गोचर स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक सहयोग करेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण व्यवसाय में  सफल रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे तथा अध्ययन को नई  दिशा देंगे। हनुमान चालीस का 108 बार पाठ करें ।हरा रंग शुभ है। इस महामारी में गरीबों को भोजन दें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि,सूर्य व चंद्र गोचर के कारण आत्मबल व एकाग्रता  पर ध्यान दें। मकर व  कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। आसमानी व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: घर से ही ऑफिस वर्क करें। आज जॉब में संघर्ष रहेगा।धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। नारंगी रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours