1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  इस राशि के जातक घर से ही अच्छे जब की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: घर पर ही रहें। आज का दिन आर्थिक प्रगति का है। धन का आगमन हो सकता है। छात्र  प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  बाहर मत निकलें। आज व्यवसाय परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। जॉब के लिए कोई नया प्रयास कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व तुला राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  सूर्य का चतुर्थ गोचर व चन्द्र गोचर धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। इस राशि के लोग राजनीतिज्ञ भी होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज मन में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। धन का आगमन होगा ।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नए कारोबार का विचार मन में आ सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। किसी सिंह व मीन राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। आज क्रोध पर नियंत्रण व भाषा में अनुशासन बरतें।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध वाणी व मैनेजमेंट स्किल में सफलता प्रदान कराएगा। आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता का आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। मंगल प्रधान मेष व वृश्चिक राशि से लाभ सम्भव है। जॉब संबंधित किसी विवाद की संभावना से दूर रहें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। किसी नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। कन्या व वृष आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। घर पर रहना आपके लिए श्रेयष्कर है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में संघर्ष है। आज आप हनुमान जी व माता दुर्गा जी की पूजा करें। वृश्चिक व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  घर पर रहें। आपकी आज की मेहनत से कल सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि से लाभ होगा। अन्न दान करें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तुला एवं वृष राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। स्वास्थ्य में शनि का मकरस्थ व सूर्य का दशम गोचर अभी हानि देगा
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज घर पर ही जॉब के कार्यों में सफल रहेंगे। माता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। तुला व वृष राशि का सहयोग ले सकते हैं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: किसी नए जॉब प्रोजेक्ट पर सोचना आरंभ करेंगे। गुरु व चन्द्रमा का गोचर आध्यात्मिक  सफलता दिलवाएगा।शनि व चन्द्र गोचर के कारण आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत करें। सफेद रंग शुभ है। मेष व वृश्चिक राशि के लोगों से लाभ मिलेगा।  
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours