1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन जॉब में संघर्ष का है। किसी रुके गृह कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: जॉब में संघर्ष है। छात्र अध्ययन की योजना को विस्तार देंगे। धार्मिक अनुष्ठान का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। कन्या व तुला राशि का सहयोग लें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: घर पर रहें। आज पूजा पाठ में व्यस्त रहेंगे। जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे। जॉब में परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। घर के ही मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। नीला रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। शिव पूजा श्रेयष्कर है। सिंह राशि के व्यक्ति हेल्प करेंगे।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य,गुरु व चन्द्र गोचर के कारण छात्रों को भविष्य में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग किसी बड़े निर्णय लेने के प्रति सतर्क रहें। आज का दिन घर के कार्यों में संलग्नता का है। भगवान  सूर्य व पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज बेवजह विवाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। तुला व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी की पूजा करें। आसमानी रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शिक्षा में संघर्ष है। एक लंबे समय के बाद व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में विवाद की स्थिति आ सकती है। हरा रंग शुभ है। मकर व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज घर पर ही अपने कार्यों को विस्तार देंगे। व्यवसाय परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी।  पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। धार्मिक स्थल के पास जमीन या मकान खरीदने का मन बन सकता है। मंगल व चंद्र गोचर शारीरिक कष्ट देगा।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। भविष्य में जॉब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकता है। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग संघर्ष के बाद सफल रहेंगे। घर पर ही श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज धन के व्यय पर ध्यान दें। मकर व मेष राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में उन्नति है। आज व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। धन का आगमन होगा। कर्क व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours