1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत अच्छे राजनीतिज्ञ होते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे।  जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में संघर्ष है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मकर व कन्या मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा का आज का गोचर घर पर ही धार्मिक कार्यों के संयोग बनाएगा। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। मकर व तुला राशि का सहयोग ले सकते हैं। आज सुंदरकांड का पाठ करें।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला  रंग शुभ है। मेष व मीन आपकी मित्र राशियां है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। राजनीतिज्ञों को कठिनाई होगी। अन्न का दान करें।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सुधार होगा। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। कर्क व धनु राशि से लाभ सम्भव है। जॉब में संघर्ष करना होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय के कारण तनाव मत लें। ज्यादा नकारात्मक विचार से परेशानी हो सकती है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। वृष व तुला राशि का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। मंगल व चंद्र गोचर लाभान्वित करेगा। आज आप हनुमान जी की पूजा करें। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। गेहूं का दान करें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मेष एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। शनि की इस राशि में उपस्थिति व चंद्र गोचर आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। व्यवसाय में प्रगति होगी।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: घर पर रहें। आज आप व्यवसाय परिवर्तन की सोच में सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष करेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। नीला व हरा रंग शुभ है। मेष व मकर राशि का सहयोग लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में बहुत प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। आज जॉब को लेकर  किसी से विवाद न करें। पीला रंग शुभ है। कर्क व धनु राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न दान करें। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours