मेष-  आज मंगल व चन्द्र गोचर आत्मबल में वृद्धि करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। गुलाबी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।
वृष- आपको आज जॉब में एक नया चैलेंज मिलेगा। क्रोध से बचना होगा। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करे । हरा रंग शुभ है। नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा। तुला व मकर राशि से लाभ मिल सकता है।


मिथुन- आज व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे। नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है।नीला रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें।घर पर ही गणेश जी की पूजा करें। चावल का दान करें।

कर्क- व्यवसाय में कोई तनाव हो सकता है।  छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आज घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा।
सिंह-  छात्र घर पर ही पढ़ें। वे उन्नति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में कर्क व सिंह राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। गुलाबी व सफेद  रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या-  आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। तुला व वृष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। चावल दान करें।
तुला- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। वृष व कन्या राशि आज के लिए लाभप्रद है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। अन्न दान करें।
वृश्चिक- आज धन का अनायास व्यय मत करें । अपने सोच को नया आयाम देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न  दान करें। रिश्तों में तनाव सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करें।
धनु- आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज क्रोध से बचें।नारंगी रंग शुभ है।छात्र सफल रहेंगे। 
मकर- शनि की मकर में स्थिति साढ़े साती के प्रभाव में है। व्यवसाय में सम्पन्नता लाएगी। जाँब में सफल रहेंगे। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।
कुम्भ- व्यवसाय में संघर्ष है। स्वास्थ्य में सुधार से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। तुला व मीन राशि से लाभ मिल सकता है। उड़द का दान करें।

मीन-आज किसी से विवाद मत करें।किसी रुके गृह कार्य को पूर्ण करेंगे।घर से ही अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। व्यवसाय में सफल रहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours