1. मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का दशम व शुक्र का नवम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा नवम है। आर्थिक सुख को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ  करें।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा का अष्टम गोचर संघर्षमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।लाल रंग शुभ है। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

4. कर्क राशिफल-
सूर्य का तुला व चन्द्रमा का मकर गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल रंग शुभ है। आज यात्रा कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
राशि स्वामी सूर्य के तुला व चन्द्रमा के मकर राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे।  गुरु शनि का पँचम गोचर शिक्षा में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें।बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
इस राशि में स्थित सूर्य व चतुर्थ गुरु व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।जॉब में प्रोमोशन संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें।सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
मिथुन राशि के मित्रों से लाभ है। किसी सरकारी कार्य  में किसी बात को लेकर लाभ हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा द्वितीय व शुक्र इस समय इसी राशि में है। गुरु शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।आसमानी रंग शुभ है।गुड़ का दान करे।

10. मकर राशिफल-
आज गुरु,चन्द्रमा व शनि इसी राशि में हैं। बुध गोचर शुभ परिणाम देंगे।धनु का शुक्र बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन की स्थिति देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-
चन्द्रमा का व्यय भाव में गोचर व गुरु शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। बुध मीडिया व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
शनि व्यवसाय में संघर्ष दे सकते हैं।बुध व चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ  करें। मसूर का दान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours