मुंबई. अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की चर्चाए हैं। हाल ही में मिलान एयरपोर्ट में दोनों की फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में मलाइका और अर्जुन एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे। अब ताजा अपडेट के मुताबिक मलाइका और अर्जुन कपूर अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। मलाइका और अर्जुन से जुड़े करीबी सूत्रों ने फिल्मफेयर को बताया- मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक- मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान को साल 2017 में तलाक दे दिया था।  

रियलिटी शो में पकड़ा था हाथ  
अर्जुन कपूर पिछले दिनों कलर्स चैनल के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में पहुंचे थे। इस शो का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मलाइका इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं। वहीं, अर्जुन अपनी फिल्म नमस्ते लंदन का प्रमोशन करने के लिए इस रियलिटी शो में परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंचे थे। यहां अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस किया था।


विदेशी मॉडल को डेट कर रहे हैं अरबाज 
मलाइका अरबाज से अलग होने और उनके नई गर्लफ्रेंड बनाने के बाद भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और उनका रिश्ता काफी समय से चला आ रहा है।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours