नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर विदेश दौरे से वापस भारत लौट चुके हैं। बता दें कि उन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। मीडिया से घिरे एम जे अकबर से जब पूछा गया कि वे इन आरोपों पर क्या बयान देना चाहेंगे इस पर उन्होंने कहा कि वे बाद में इस पर अपना बयान जारी करेंगे। वे अफ्रीका दौरे पर थे जहां से वे रविवार की सुबह भारत लौटे हैं। मीडिया को उनके जवाबों के बेसब्री से इंतजार था ऐसे में उनके आते ही मीडिया ने घेर लिया।
इसके बाद वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मिलकर वे इस पूरे मामले पर अपना जवाब दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट में मंत्री पद पर काबिज अकबर के खिलाफ आरोपों से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ मंत्रियों ने पूर्व में ही इस बात के संकेत दिए हैं कि इन आरोपों के बाद अकबर को मंत्री पद से हटाया भी जा सकता है।
इस संवेदनशील मामले के बाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं के ऊपर भी दबाव बन गया है। हाल ही में स्मृति इरानी ने इस पर कहा था कि इस मामले पर एम जे अकबर ही जवाब दे सकते हैं। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच होगी। यह भी कहा कि जिस किसी ने भी उनके खिलाफ ये पोस्ट किया है उसकी और जिसने पोस्ट किया है उसकी सत्यता की भी जांच होगी।
क्या था मामला
ताजा आरोप में एक विदेशी महिला पत्रकार ने कहा है कि जब वे 2007 में 18 साल की थी और 'द एशियन एज' में इंटर्नशिप कर रही थी तो अकबर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। वो बताती हैं कि वे अपने माता-पिता के द्वारा अकबर से मिली थी जब वे 1990 में फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट की तरह दिल्ली में काम कर रहे थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours