नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि अगर आज देश का पीएम चायवाला है तो वो नेहरू जी की वजह से है। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने वो व्यवस्था दी जिसकी वजह से कोई भी भारतीय देश के उच्च पदों पर पहुंच सकता है। वो अपने विस्तारित ज्ञान से ये बताते हैं कि किस तरह से आधुनिक भारत की नींव पंडिड जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी। आज के मौजूदा समय देश की जो चमकती तस्वीर सबके सामने है उसके लिए पंडित जी की नीतियां को भुलाया नहीं जा सकता है।
थरूर कहते हैं कि हमने देखा है कि किस तरह से सुनियोजित और प्रायोजित तरीके से सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म से जवाहर लाल नेहरू पर आक्षेप किया जा रहा है। आखिर कुछ लोग उनके महान योगदान को कैसे भूल सकते हैं। आखिर कुछ लोग उनके द्वारा बनाई गई संस्थाओं पर बेजा दबाव के साथ उनका अपमान कैसे कर सकते हैं।
अगर आज मौजूदा सरकार मंगलयान के विषय पर क्रेडिट लेने की कोशिश करती है तो एक सवाल बहुत ही वाजिब है कि इसरो का गठन किसने किया। आखिर गरीब बच्चों, उपेक्षित बच्चों में किसने ये भाव भरा कि वो भी आसमान की ऊंचाईयों को छू सकते हैं। आखिर देश में तमाम उच्च प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना किसने की। सिलिकान वैली में 40 फीसद भारतीय काम करते हैं आखिर उनको उस मुकाम पर किसने पहुंचाया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours