जयपुर: राजस्थान की सभी 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मत डाले जाएंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि कांग्रेस, भ्रष्टाचार, जातिवाद और वंशवाद की राजनीति से आगे सोच ही नहीं सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर आप ध्यान से कांग्रेस के इतिहास को देखें तो आप पाएंगे कि  भ्रष्टाचार, जातिवाद और वंशवाद ही उसका इतिहास है। कांग्रेस ने न जाने कितने अधूरे वादे किए जिसे मौजूदा सरकार पूरी कर रही है। मौजूदा सरकार उस तरह की सरकार नहीं है जो झूठे वादे करती है। कांग्रेस ने हमेशा खोखले वादे किये और उसका खामियाजा देश आज भी भुगत रहा है। 

पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस के नेता गांधी परिवार से बाहर जाकर कभी कुछ नहीं सोचते हैं। सीताराम केसरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आप ने देखा होगा कि सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए किस तरह से केसरी को अपमानित किया गया। सच ये है कि कांग्रेस के नेता और गांधी परिवार अपने अलावा किसी गैर गांधी सदस्य को पार्टी के सर्वोच्च पद पर देखना ही नहीं चाहता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours