नई दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम में अब बढ़ोतरी डीलरों के कमीशन बढ़ने के कारण हुई है। इसके बाद पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ जाएंगे। घरेलू रसोई गैस एलपीजी कीमत में 2 रुपए प्रति सिलेंडर की कीमत की वृद्धि की गयी है। 

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 507.42 रुपए होगी जो पहले 505.34 करोड़ रुपए थी। इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीलर कमीशन बढ़ाने का आदेश दिया था। आदेश में मंत्रालय ने कहा कि 14.2 किलो और 5 किलो के सिलेंडर पर घरेलू एलपीजी वितरकों का कमीशन पिछली बार सितंबर 2017 में क्रमश: 48.89 रुपए तथा 24.20 रुपए नियत किया गया था।

आदेश के अनुसार एलपीजी वितरकों के कमीशन की नये सिरे से समीक्षा के लिये अध्ययन के लंबित होने के बीच परिवहन लागत, वेतन आदि में वृद्धि को देखते हुए अंतरिम उपाय के रूप में वितरकों का कमीशन 14.2 किलो के सिलेंडर के लिये बढ़ाकर 50.58 रुपए प्रति सिलेंडर तथा 5 किलो के सिलेंडर के मामले में 25.29 रुपए करने का फैसला किया गया है।

इस महीने यह दूसरा मौका है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये हैं। इससे पहले, एक नवंबर को मूल कीमत पर कर के कारण प्रति सिलेंडर 2.84 रुपए की वृद्धि की गयी थी। जून से एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने बढ़े हैं। इसका कारण उच्च मूल्यू कीमत पर जीएसटी भुगतान है और कुल मिलाकर कीमत 16.21 रुपए बढ़ा है।
मुंबई में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की लागत अब 505.05 रुपए जबकि कोलकाता में 510.70 रुपए तथा चेन्नई में 495.39 रुपए होगी। विभिन्न राज्यों में स्थानीय करों तथा परिवहन लागत के कारण दाम अलग-अलग हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours