मुंबई. जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपनी गर्लफ्रेंड गिन्‍नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कप‍िल के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं।  कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी की रस्में पंजाब के जालंधर शहर में चल रही है। कुछ वक्‍त पहले कप‍िल शर्मा ने अपनी शादी का कार्ड शेयर किया था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर कर बताया था कि गिन्‍नी उनके हर सुख-दुख में उनकी साथी रही हैं और अब उन्‍होंने एक होने का फैसला कर लिया है। हालांक‍ि तब कार्ड में कपिल शर्मा ने शादी की डेट्स और वेन्‍यू का खुलासा नहीं क‍िया था। यहां जानिए उनकी शादी से जुड़ी 5 जानकारी। 

बता दें कि कप‍िल और गिन्‍नी का अफेयर साल 2017 में सामने आया था। कप‍िल ने पहली बार सोशल मीडिया पर गिन्नी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। गिन्नी का रियल नाम भवनीत चतरथ है। ये दोनों पहली बार 2009 में आने वाले कॉमेडी शो 'हंस बलिए' में एक साथ नजर आए थे।


आनंद कारज ये होगी शादी
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को आनंद कारज के मुताबिक शादी के बंधन में बंधेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद कपिल शर्मा और गिन्नी 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। कपिल शर्मा इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी एक खास पार्टी रखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पार्टी मुंबई में होगी। मुंबई रिसेप्शन 24 दिसंबर को हो सकता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours