नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के नतीजों की प्रशंसा करते हुए बिहार में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा जिसके हाथ से राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे दो राज्य निकल गए और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के साथ उसका कांटे का मुकाबला है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि सिर्फ 'भगवान राम और जनता' जानती थी कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के लिये भविष्य में क्या है। 

पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने पार्टी नेतृत्व पर बिना नाम लिये निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 'अहंकार' और 'अति महत्वाकांक्षा' इस बड़ी हार के लिये जिम्मेदार है। 

पूर्व मुख्यमंत्री चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं और फिलहाल रांची के अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जनता को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'यह जनता है, सब जानती है। यह अब जुमलों को पहचानती है।' उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान...सिर्फ भगवान राम और जनता जानती थी कि क्या आने वाला है। न्यायप्रिय जनता को हार्दिक बधाई।'
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours