मेलबर्न: मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार को टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। पुजारा ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना शतकीय पंच दर्ज करा लिया। उन्होंने 280 गेदों में 17वां टेस्ट शतक पूरा किया। वो एमसीजी के मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ये कारनामा कर चुके थे। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के लिए एमसीजी में शतक
                    खिलाड़ी          रन     साल 

  1. सचिन तेंदुलकर           116    1999
  2. वीरेंद्र सहवाग              195    2003
  3. विराट कोहली             169     2014
  4. अजिंक्य रहाणे            147    2014
  5. चेतेश्वर पुजारा             106     2018 

भारत के लिए मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान शतक जड़ने का पहली बार कारनामा साल 1999 में सचिन तेंदुलकर ने किया था। सचिन ने उस मैच में 116 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने साल 2003 में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 195 रन की धमाकेदार पारी खेलकर धमाका कर दिया था। इसके बाद 11 साल तक कोई भारतीय बल्लेबाज बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक नहीं जड़ सका।

साल 2014 में विराट कोहली ने 169 रन की पारी खेलकर इस डेडलॉक को तोड़ा। इसके बाद उसी मैच में अजिंक्य रहाणे ने 146 रन जड़ दिए। इस बार बॉक्सिंग डे पर शतकीय पंच जड़ने का जिम्मा पुजारा ने संभाला और 106 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान विराट कोहली दुर्भाग्यशाली रहे और 82 रन बनाकर आउट हुए नहीं तो वो बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाते। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours