आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का राशिफल-
आज का राशिफल 6 जून
1. मेष- धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है।अन्न का दान करें।
2. वृष- जॉब में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। तिल का दान करें।
3. मिथुन- धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण  होगा।आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।                                              
4. कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।
6. कन्या- राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। बैंकिंग और आई टी सेक्टर  में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। 
7. तुला- रुका धन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती  है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है।बीपी  के पेशेन्ट सावधानी बरतें। हरा रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न का वितरण करें।                                                    
8. वृश्चिक - राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन  हो सकता है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
9. धनु- शनि का प्रभाव इस राशि पर सर्वाधिक है। छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है।हेल्थ  से परेशानी रहेगी।
10. मकर- आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा। श्री सुन्दरकाण्ड  का पाठ करें।
11. कुंभ -धन के व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें। 
12. मीन - नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours