1. मेष- आज यात्रा की योजना बनेगी। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
2. वृष- मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। उड़द का दान करें।
3. मिथुन- कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। पीला रंग शुभ है।
4. कर्क- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है।
5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।
6. कन्या- आज धन का आगमन हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है।
7. तुला- आईटी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें। नीला रंग समृद्धि कारक है।
8. वृश्चिक- शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगी। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
9. धनु- धन का आगमन होगा। नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री विष्णु जी की उपासना करें।
10. मकर- आज क्रोध से बचने का समय है। आईटी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर  रहेगा।
11. कुंभ- आईटी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें।
12. मीन- मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनामका पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours