कंप्यूटर के बहुत से काम स्मार्टफोन पर किए जा सकते हैं मगर क्या आपको पता है कि एक एप की मदद से फोन को कंप्यूटर का माउस और कीबोर्ड भी बनाया जा सकता है। स्मार्टफोन यूजर ‘रिमोट माउस’ एप से अपने फोन को कीबोर्ड और माउस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
इसे ट्रैकपैड के तौर पर ही उपयोग किया जाता है। जबकि माउस के लिए किसी भी आकार का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकते हैं और कीबोर्ड के लिए बड़ी स्क्रीन वाला फोन या टैब ही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है। स्मार्टफोन के टेक्स्ट टच का इस्तेमाल करते हुए। इसको गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त  में डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐसे करें डाउनलोड
‘रिमोट माउस’ नाम के इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। नाम पर संदेह होने पर आप इसकी वेबसाइट (http://www.remotemouse.net/) पर भी जा सकते हैं। 

इसकी वेबसाइट पर एप्लीकेशन डाउनलोड करने का विकल्प है। मोबाइल और कंप्यूटर पर दोनों के लिए अलग-अलग एप को डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा एपल यूजर के लिए कंपनी वॉयस टाइपिंग का फीचर भी देती है। इस एप को बनाने वाली कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह मोबाइल और कंप्यूटर को जोड़ने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करती है। मगर खबर है कि इसके लिए वाईफाई और ब्लुटूथ को उपयोग में लाया जा रहा है।

कैसे करें इस्तेमाल

स्मार्टफोन को माउस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल पर दो उंगलियां रखें जो माउस के राइट और लेफ्ट क्लिक का काम करती हैं। आप इन उंगलियों को आगे पीछे करने से माउस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही मोबाइल पर टाइप करने से वह कंप्यूटर में लिखा दिखाई देगा। इस एप को इस्तेमाल करते हुए आपके मोबाइल की डिस्प्ले का रंग हरा हो जाएगा। कंपनी ने इसमें सेटिंग का विकल्प दिया है जिससे ट्रैक पैड को नियंत्रित किया जा सकता है।

संगीत को करें नियंत्रित
WiFi Mouse(keyboard trackpad) नाम वाला यह एप गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद है। इस अपने फोन में इंस्टॉल करने के बाद बिस्तर पर लेटकर अपने डेस्कटॉप/कंप्यूटर को चला सकते हैं। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर आप उसमें फिल्म और संगीत भी सुन सकते हैं जिसे फोन से नियंत्रित करना संभव है। इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप वाईफाई के माध्यम से कनेक्ट हो जाता है। डेवलपर के मुताबिक फोन रिमोट से यूट्यूब भी नियंत्रित करने की सुविधा है। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours