मेष राशिफल- आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखे। शत्रु आपको हानि न पहुंचाएं उसका ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल- आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
मिथुन राशिफल- कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए काम पूरे होने के मार्ग सरल होंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
कर्क राशिफल- आज का दिन शांत रहकर गुजारने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। किसी के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा। पेट तथा पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं सताएंगी।
सिंह राशिफल- आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी- पेशावालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहें।
कन्या राशिफल- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण संबंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।
तुला राशिफल- आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद विवाद नहीं होगा। अपनी जिद्द छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल- परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशहाली में व्यतीत होगा।
धनु राशिफल- आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत संबंधी कामकाज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।
मकर राशिफल- आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
कुंभ राशिफल- गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।
मीन राशिफल- गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी। पुत्र के साथ मतभेद बढ़ेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours