नई दिल्ली : भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश एवं बाढ़ के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में सेना, नौसेना, वायु सेना, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ सहित एनडीआरएफ के कम से कम 5375 लोगों को लगाया गया है। एनडीआरएफ की रिपोर्ट के मुताबिक उसने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात में 42 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इन राज्यों के अलावा गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित हैं।
सेना का कहना है कि उसने महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तरी केरल और तमिलनाडु से 15 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया है। केरल के उत्तरी इलाकों में बाढ़ की विभीषका ज्यादा है। इन चार राज्यों के बाढ़ प्रभावित 16 जिलों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 123 टीमों को तैनात किया गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से करीब 750 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। इस इलाके से 2219 लोगों को निकाला गया है।

केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बाढ़ Updates

महाराष्ट्र का कोंकण इलाका भारी बारिश एवं बाढ़ से त्रस्त है लेकिन यहां के एक नेता को लोगों की परेशानियां नहीं दिखाई दीं बल्कि उन्होंने मुसीबत में फंसे लोगों के साथ सेल्फी लेना उचित समझा। बाढ़ का जायजा लेने गए महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ प्रभावित इलाके में सेल्फी लेने पर विवादों में आ गए। महाजन ने सफाई देते हुए कहा कि उनके साथ बहुत सारे लोग सेल्फी लेते हैं।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कई इलाकों में भारतीय नौसेना ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए 750 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। यहां से अब तक 2219 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इन इलाकों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours