मेष राशिफल- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों तथा विरोधियों के साथ वाद विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन बिताना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिलेगा।
वृषभ राशिफल- अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। निर्धारित समय में काम पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना पैदा हो सकती है। योग ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।
मिथुन राशिफल- मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। परिजनों मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने- फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान- धर्म तथा सखावत कार्य होंगे।
कर्क राशिफल- आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा, आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सिंह राशिफल- आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।
कन्या राशिफल- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से संबंधित समस्याएं होंगी। धन खर्च होगा।
तुला राशिफल- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई- बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल- मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक राशिफल- नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करें। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।
धनु राशिफल- आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर राशिफल- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्यों पर आपका धन खर्च होगा। सगे- सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को दुख पहुंच सकता है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटास आएगी। 
कुंभ राशिफल- नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध होंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।
मीन राशिफल- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लोग होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours