1. मेष- आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। 
 2. वृष- आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह दी जाती है। आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम- गरम रहेगा। विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी। 
3. मिथुन- आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। 
4. कर्क- नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा करने वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। 
5. सिंह- आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। 

6. कन्या- बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। पानी से बचें महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल, विरासत से सम्बंधित समस्याएँ पैदा होंगी। 
7. तुला- आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। 
8. वृश्चिक - आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।
9. धनु- आज का दिन मिश्र फलदायी होगा। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। 
10. मकर - आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। 
11. कुंभ - आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे।
12. मीन  - अपनी वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours