जिल्हा प्रतिनिधी :शमीम आकबानी

गोंदिया :- 40 करोड़ रुपयों की लागत से 1 लाख क्षेत्रफल में निर्मित नई प्रशासकीय इमारत शासकीय विभागों के कामकाज शुरू नही होने से लम्बे समय से सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनकर उद्घाटन की प्रतीक्षा में थी।

पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने मुख्यमंत्री के आदेश प्राप्त होते ही, इस इमारत का निरीक्षण किया था, और इसे जनता की सेवा में समर्पित करने हेतु 30 जुलाई को लोकार्पण का मुहूर्त निकालने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। 

इसी प्रतीक्षा पर विराम लगाते हुए इस इमारत का लोकार्पण आज 30 जुलाई को पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके (उद्घाटक) के कर कमलों से संपन्न हुवा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व विधायक इंजी. राजकुमार बडोले ने की। वही प्रमुख अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद सुनील मेंढे, जिप अध्यक्ष सीमाताई मड़ावी, विधायक संजय पुराम, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक नागोजी  गाणार, विधायक अनिल सोले, नप. अध्यक्ष अशोक भाऊ इंगले, जिलाधिकारी डॉ. कादम्बरी बलकवडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजा दयानिधि, पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे, मुख्य कार्यकारी अभियंता सा.बा. मिथिलेश चौहान, एसडीओ अनंत वालस्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त पटले, संगठन मंत्री बाळाभाऊ अंजनकर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नप उपाध्यक्ष शिवशर्मा, जिप उपाध्यक्ष अल्ताफ हामिद, पूर्व विधायक रामेशभाऊ कुथे, शैलजा सोनवाने, विश्वजीत डोंगरे, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलंका आदि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

पालकमंत्री ने कहा कि इस नई प्रशासकीय इमारत में 28 विभागों का कामकाज एक छत के नीचे होंगा। अनेक शासकीय कार्यालय किराए के भवनों में चल रहे थे। पालकमंत्री ने दिव्यांगो के लिए सुविध हेतु जगह उपलब्ध कर देने, झेरॉक्स सेंटर खोलने आदि पर ध्यान केंद्रित किये। उन्होंने कहा विभागों के अलग अलग जगहों पर होने से नागरिकों को परेशानियां उठानी पड़ती थी। पर अब, सब मुश्किलों का अंत होकर ये जनता की सेवा में समर्पित है।
इस अवसर पर सांसद सुनिलभाऊ मेंढे, पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने भी लोकार्पण समारोह में अपने शब्द व्यक्त किये। 





Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours