1. मेष- आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं इसका ध्यान रखिएगा। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। 
 2. वृष-  आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। 
3. मिथुन- कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखिएगा। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। 
4. कर्क- मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।
5. सिंह- अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। व्यवहार में संयम और विवेक रखना। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
6. कन्या- आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रो के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे।
7. तुला- आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।
8. वृश्चिक - नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य कीजिएगा। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिकरुप से आलस्य रहेगा। संतानो के साथ मतभेद रहेगा। 
9. धनु- आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ करें। बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी। 
10. मकर - आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएँ हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं।
11. कुंभ - आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा।
12. मीन  - आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours