1. मेष- आज आप संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे एवं मानसिक तनाव रहेगा । जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लगने का प्रसंग उपस्थित होगा। आज आपको माँ की बीमारी के विचार सतायेंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज को लेकर आज किसी तरह के काम न करें। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग का सहारा ले सकते हैं। 
2. वृष- आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आयेंगे। आज के दिन आपका मन द्रवित रहेगा। अन्य दिनों के मुकाबले आज के दिन आपको लोगों की चिंता कम होगी जिसके कारण आप का मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सृजनात्मक काम कर सकेंगे एवं पैसों के बारे में ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे।  
3. मिथुन- आज नौकरी और काम के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा एवं साथियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आप के जरुरी काम भी शुरु में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर आप शांति का अनुभव करेंगे। 
4. कर्क- आज पत्नी के संग से प्रसन्नता बनी रहेगी। मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेट- सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ दिन अपना दिन खुशी में बिता सकेगें। 
5. सिंह- आज के दिन मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। मन के प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें।  महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। 
6. कन्या- आज धनप्राप्ति के लिए शुभ समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। अविवाहितों के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। 
7. तुला-  आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। विवाहसुख प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा और सफल दिन है। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा।
8. वृश्चिक - आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिला जुला रहेगा। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करें। संतानो से मतभेद हो सकते हैं। प्रवास की संभावना है एवं धनखर्च होगा।
9. धनु- आज के दिन कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। खाने- पीने में खासा ध्यान रखने की जरुरत है। आज नये काम की शुरुआत न करें। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। 
10. मकर - आज के दिन व्यापार वृद्धि का योग है। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का दिन रहेगा। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा।
11. कुंभ - आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। आप को कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति की प्राप्त होगी। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिले सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। नौकरी में साथियों का साथ एवं सहयोग मिलेगा। 
12. मीन - आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम कर सकते हैं। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुक्ता एवं कामुकता रहेगी। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours