राशिफल दिनांक 19 अक्‍टूबर : यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से
1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : संतान की सफलता से खुश रहेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समयाभाव की बाधा रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से सुखी रहेंगे। लाल और पीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। सरकारी सेवा और अध्यापन से जुड़े लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी न दिखाएं। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से प्रसन्नता रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज विवाद टालने का प्रयास करें। धन के अनायास व्यय होने की संभावना रहेगी। एमबीए और मेडिकल तथा लॉ के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी, मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा।  प्रेम में आपका रोमांटिक स्वभाव प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। उदर विकार और मधुमेह से कष्ट हो सकता है। हरा और नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : रेवेन्यू और न्यायिक सेवा में कार्यरत लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। मीडिया और विधि के छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर में पीत वस्त्र का दान करें। पीलाऔर नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान फलीभूत होगा। श्री विष्णु जी की उपासना करें।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : व्यवसाय में प्रगति का समय है। वकालत तथा पत्रकारिता से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ में प्राकृतिक सौंदर्य के दामन में घूमने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। श्री गणेशजी का ध्यान करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र पढ़ें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आई टी और मार्केटिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बीपी और श्वास के रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। अन्न और वस्त्र का दान करें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : रुकी समस्याएं हल होंगी। आपके मित्रों के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। कोई प्रॉब्लम आ सकती है। गो माता को केला खिलाएं।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। व्यापार में उन्नति करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इंजीनियरिंग और एमबीए के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज घूमने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। राशियेश रंग लाल उन्नति में सहायक है। गुड़ का दान करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज ऑफिस के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। मन कार्यों के दबाव से परेशान  रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी, लॉ तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट  रहेंगे। प्यार में समय नहीं दे पाएंगे। दूर से ही सही संपर्क में रहेंगे। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। बहते जल में धनिया प्रवाहित करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। जॉब में व्यस्तता रहेगी। आज आलस्य से बचने का दिन  है। मैनेजमेंट, आईटी और बैंकिंग के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में छोटी बातों को इग्नोर करना होगा। नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह करें। तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, टीचिंग और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। टेक्निकल फील्ड के छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। प्यार में आज समय देंगे। डिनर बाहर होगा। जीवन साथी की मधुर बातें आज आपको खुश कर देंगी। हरा और श्वेत आज का आपका शुभ रंग है। उड़द का दान करें। भगवान शिव  जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग  के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। आज धन का आगमन कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज दिल की बात जुबां पे लाएं। विवाह की डेट फाइनल हो सकती है। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। पिता और गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours