1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : विवादों से दूर रहने का समय है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन  हो सकता है। आज क्रोध से बचने का प्रयास करें। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में खुशी और मस्ती बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। पीला और नारंगी रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आज का दिन खुशियों भरा है। प्रबंधन और मीडिया के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। प्रशासनिक सेवा के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी  नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला और हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से दुखी रहेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : क्रोध से बचने का प्रयास करें। अपनी वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। दफ्तर के कार्य  टालने का प्रयास मत करें। धन के आने की संभावना रहेगी। फाइन आर्ट, एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में विवाह का प्रस्ताव रखने का अनुकूल समय है। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आज का दिन बहुत व्यस्तताओं का है। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और लॉ के स्टूडेंटस के लिए आज का दिन शुभ है। धन के कुछ ज्यादा ही व्यय होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सफेद और पीला रंग शुभ है। चीनी का दान फलीभूत होगा। भगवान शिव की उपासना करें। अन्न का दान शुभ फलदायी है।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : जॉब में उन्नति का समय है। शिक्षा तथा विधि से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है। बीपी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं। भगवान सूर्य को प्रणाम करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धार्मिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा  प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता नहीं मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बीपी से अप्रसन्नता रहेगी। मूंग का दान करें। विधारा की जड़ पास में रखें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : विवाद हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मार्केटिंग और  बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। स्किन और बीपी की प्रॉब्लम आ सकती है। माता काली मंदिर में कपूर जलाएं।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : यदि पैतृक संपत्ति सम्बंधित कोई विवाद है तो आज हल हो सकता। रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। विवाह के रिश्ते आ सकते हैं।  इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। पीला रंग उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धार्मिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। आप परेशान रहेंगे। विधि और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी, मीडिया और बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। प्यार में समय देंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। नारंगी और पीला रंग शुभ है। बीपी से परेशानी रहेगी। कुत्ते को बिस्किट खिलाएं। बहते जल में तिल का दान करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज व्यस्तता रहेगी। आलस्य से बचने का दिन  है। मैनेजमेंट, आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। हरा रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। मानसिक चिंता बनी रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। तिल का दान करें। माता काली मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : जॉब में मानसिक चिंता रहेगी। सफलता की प्राप्ति होगी। मार्केटिंग और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। प्यार में आज खूब समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। जीवन साथी की कड़वी बातें आज आपको दुखी कर सकती हैं। हरा आज का आपका शुभ रंग है। अन्न का दान करें। शिव जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तिल प्रवाहित करें। 
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : इंजीनियर और मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग  के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। आज धन का व्यय होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज विवाह की बात जुबां पर आएगी और यह प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के क्रोध और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। कृष्ण मंद‍िर में बांसुरी चढ़ाएंं ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours