1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : आईटी और मार्केटिंग फील्ड के जातक अपनी सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है। आज कार्य स्थल पर विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बीपी से परेशान हो सकते हैं। लाल और पीला रंग शुभ है। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : सॉफ्टवेयर डेवलपर और मार्केटिंग फील्ड के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पर नाराज नहीं होते। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट होगा। गाय को गुड़  खिलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : अपनी मर्यादा के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयास करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। लॉ, एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। बीपी और मधुमेह से कष्ट होगा। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : सरकारी सेवा विशेषकर प्रशासनिक और न्यायिक सेवा में कार्यरत लोगों का आज का दिन बहुत सफल  रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्किटेक्ट और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीला रंग शुभ है। चावल का दान फलीभूत होगा। श्री विष्णु उपासना करें।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : शिक्षा में प्रगति का समय है। मीडिया से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। प्यार में कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है। बीपी और सांस के रोगी सावधानी बरतें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धार्मिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। उदर विकार से शारीरिक कष्ट होगा। मूंग की दाल का दान करें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : विवादित मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और मार्केटिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गो माता को पालक खिलाएं।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : गृह कार्यों के पूर्ण होने से प्रसन्न  रहेंगे।  अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। प्यार में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ में आज टूरिंग और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नारंगी रंग उन्नति में सहायक है। मसूर की दाल का दान करें। गायत्री मंत्र पढ़ें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज आपकी व्यस्तता रहेगी। मन कार्यों के दबाव से दुखी  रहेगा। इंजीनियरिंग और  एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मार्केटिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। प्यार में समय नहीं दे पाएंगे, फिर भी लव लाइफ आनंदमय रहेगा। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। उदर विकार और बीपी से परेशानी रहेगी। गाय को केला खिलाएं।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : घर के कार्य पूर्ण होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज विवाद से बचने का दिन है। मैनेजमेंट, मार्केटिंग और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफि‍स वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में समय देंगे लेकिन छोटी बातों को इग्नोर करना होगा। नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों पर पड़ेगा। व्यवसाय में धन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। तिल का दान करें।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। प्यार में आज खूब बातें होंगी और भोजन बाहर होगा। जीवन साथी की मीठी बातें आज आपको संतृप्त कर देंगी। नीला और हरा आज का आपका शुभ रंग है। उड़द का दान करें। श्री शिव जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज दिल की बात जुबां पर लाएं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को केला खिलाएं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours