नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जैसे जैसे पास आ रहे हैं पार्टियों ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सभी दलों के नेता प्रदेश में चुनावी रैलियों में जाकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महाराष्ट्र में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र में कल प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।' मोदी ने आगे लिखा, 'राजग हमारे युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के अधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए पांच और साल मांगेंगे।'

राहुल गांधी करेंगे महाराष्ट्र-हरियाणा में चुनाव प्रचार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। पार्टी सूत्रों ने 9 अक्टूबर को बताया कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सीधी टक्कर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से है।हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए भी प्रदेश में 21 अक्टूबर को ही वोटिंग होगी औ नतीजे भी 24 अक्टूबर को ही आएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours