दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने मास्टरकार्ड और नेट्सपेंड के साथ साझेदारी के तहत Samsung Pay Cash Virtual Card लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को Smasung Pay App में उपलब्ध कराया गया है। इस फीचर का फोकस बजट मैनेजमेंट और पेमेंट्स पर रहेगा। Samsung Pay की तरह ही Samsung Pay Cash को भी कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वर्चुअल अकाउंट में यूजर्स पैसे एड कर सकते हैं। इससे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे।

Samsung Pay Cash Virtual Card की डिटेल्स: इसमें यूजर्स पैसे एड कर सकते हैं। इससे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग कर पेमेंट कर सकते हैं। इस सर्विस को Samsung Knox और Mastercard टोकन सर्विस से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। यह यूजर्स को बिना उनके 16 डिजिट का कार्ड नंबर एक्सपोस किए बिना पेमेंट करने की सुविधा देगा। यह पे कैश फीचर यूजर को उनके खर्चे को प्लान करने में भी मदद करता है। यूजर को अपने डेबिट, क्रेडिट और बैंक ट्रांसफर के जरिए पे कैश कार्ड को टॉप अप करन की अनुमति होती है। आपको बता दें कि पे कैश बैलॆंस एक्सपायर नहीं होता है।

अगर आप पे कैश से शॉपिंग करते हैं तो आपको रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे जिन्हें आप सैमसंग प्रोडक्ट्स और अन्य प्राइसेज के लिए रिडीम कर पाएंगे। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि Samsung Pay फीचर के तहत क्रेडिट, डेबिट, डिजिटल वॉलेट और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस आदि को डिजिटली स्टोर रखा जाता है। इसके बाद यूजर्स कॉन्टैक्टलैस कार्ड पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

जानें क्या है Samsung Pay: आपको बता दें कि Samsung Pay एक मोबाइल पेमेंट और डिजिटल वॉलेट है। इसे Samsung Electronics द्वारा पेश किया गय है। यह यूजर्स को बिना अपने कार्ड के पेमेंट करने की अनुमति देती है।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours