1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के व्यवसायी आज लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। पीला रंग शुभ है।जॉब में उन्नति होगी। घर पर रहें। पूजा पाठ करते रहें।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: धन की बचत करें। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व कन्या मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। जॉब संबंधी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गृह कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव व दुर्गा माता जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: घर में ही श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग जॉब में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: घर पर ही रहें। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा।आर्थिक समस्या हो सकती है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में सुधार संभव है। परिवार संग घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें।आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। आसमानी रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आत्मबल को कम मत होने दें। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि की सहायता लें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि व चन्द्र गोचर आज स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करेंगे।
 11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आर्थिक तौर पर संघर्ष रहेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।धन का ज्यादा व्यय मत करें।हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  जॉब में संघर्ष है। आज किसी से  विवाद मत करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सफेद रंग शुभ है। कर्क व वृश्चिक राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न दान करते रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours