1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन घर पर ही ऑफिस संबंधित कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। घर में वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: घर पर रहें। आज व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है।अन्न दान करें। तुला व मकर राशि का सहयोग लें। जॉब परिवर्तन का विचार बनाएंगे।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र पढ़ाई को नई दिशा देंगे। नए व्यवसाय की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। घर पर ही माता दुर्गा जी की पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष है। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से अभी दूरी बनाएं। जॉब परिवर्तन का विचार टाल दीजिये। घर में रहें। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज के सूर्य व चंद्र गोचर के कारण जॉब में संघर्ष बना रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग भी परेशान रहेंगे। आज का दिन घर पर ही धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। सूर्य  पिता का कारक ग्रह है। उनका आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र व बुध के गोचर के कारण हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जॉब में परिवर्तन है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  घर से ही सही लेकिन जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में विवाद की स्थिति आ सकती है। घर पर ही हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। वृष राशि के मित्रों का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देने की सोचेंगे। मेष का सूर्य शिक्षा में सफलता देगा। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का मकर का चंद्र गोचर व्यवसाय में संघर्ष देगा। छात्रों को भी थोड़ा संघर्ष करना होगा। गुरु व चंद्र के प्रभाव से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के जातक सहयोग करेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्र की इस राशि में उपस्थिति से थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन गुरु व मंगल आपको प्रत्येक कार्यों में सफल भी करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग संघर्ष में रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। आसमानी रंग शुभ है। चावल दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज चंद्र का तृतीय गोचर आपको लाभान्वित करेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours