1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन घर पर ही व्यवसाय के कार्यों को निपटाने में व्यस्तता का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज घर पर रहें। व्यवसाय में संघर्ष है। अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान का विचार बनाएंगे हरा व नीला रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को चावल दान करें। तुला व मिथुन राशि का सहयोग लें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे। परिवर्तन योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। घर पर ही माता दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज जॉब में संघर्ष है। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से अभी दूरी बनाएं। हेल्थ में सफलता है। घर में रहें। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज के चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र भी परेशान रहेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। माता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र व बुध के गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी को घर पर ही दूर्वा अर्पित करें। नीला रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी लेकिन विवाद की स्थिति आ सकती है। घर पर ही हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चंद्र गोचर के कारण आज घर से ही अपने कार्य को विस्तार देने की सोचेंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। 
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु, बुध व चंद्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक सहयोग करेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण जॉब पर ध्यान दें। आज आप भविष्य की योजना बनाने में सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग संघर्ष में रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। माता दुर्गा जी की पूजा करें । हरा रंग शुभ है। 
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। वृष व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। घर पर ही हनुमान बाहुक का पाठ करें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव व संघर्ष रहेगा। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours