नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस संकट के बीच कई देशों में अलग-अलग देशों के लोग फंसे हुए हैं। भारत में कई देशों के नागरिक हैं, जो स्‍वदेश जाना चाहते हैं।भारत में कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन में फंसे 40 से ज्यादा पाकिस्तानी बृहस्पतिवार को बाघा सीमा के जरिए वतन लौट आए। फंसे हुए 150 पाकिस्तानियों में से 41 वाघा सीमा के जरिए लाहौर आ गए।
जो लोग वापस लौटे हैं, उनमें मुस्लिम, सिख और हिंदू शामिल हैं। उनकी यात्रा का मकसद धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करना और रिश्तेदारों से मिलना था।
दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारत में लॉकडाउन की वजह से फंसे पाकिस्तानियों की देश वापसी कराने की प्रक्रिया की निगरानी की।अधिकारियों ने बताया कि बाकी रह गए पाकिस्तानी जल्द वापस लाए जाएंगे। 105 कश्मीरी समेत करीब 205 भारतीय नागरिक पाकिस्तान में फंसे हुए हैं।
लॉकडाउन में फंसे पाकिस्‍तानी, मुल्क वापसी में इंडिया करेगा मदद
विदेश मंत्रालय इन पाकिस्‍तानी नागरिकों को उनके देश भेजने की कोशिश में जुटा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों को वाघा बॉर्डर के जरिये भी पाकिस्‍तान भेजा जा सकता है।भारत अपने यहां फंसे पाकिस्तान नागरिकों के उनके देश वापस लौटने की व्यवस्था कर रहा है।

विदेश मंत्रालय कई विदेशी मिशनों को भारत में फंसे उनके नागरिकों को वापस निकालने में मदद दे रहा है। इसी क्रम में पाकिस्‍तानी नागरिकों को भी वापस उनके देश भेजने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। 
वाघा-अटारी बॉर्डर से जाएंगे पाक नागर‍िक
इनमें से 41 लोगों को गुरुवार को वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिये उनके देश भेजा गया, जिसके जरिये पिछले महीने भी 5 पाकिस्‍तानी नागरिक अपने वतन लौटे थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours