नई दिल्ली। Covid-19 को लेकर फेक न्यूज की तादाद काफी बढ़ गई है। कई लोग भी बिना सोचे-समझे इस तरह की गलत जानकारियों को आगे फॉरवर्ड भी कर देते हैं। ऐसे में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार इस प्रयास में हैं कि वो कैसे Covid-19 को लेकर बढ़ रही अफवाहों पर रोक लगाए। इसी क्रम में चैटबॉट्स, फॉरवर्ड मैसेज पर लिमिट सेट करना आदि जैसे फीचर्स पेश किए हैं। वहीं, अब WHO ने एक नई चैटबॉट इंटरेक्टिव सर्विस पेश की है जिसके तहत लोगों को इस विषय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सर्विस को Sprinklr के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसे WHO के आधिकारिक Facebook पेज के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए आपको WHO के आधिकारिक Facebook पेज पर जाना होगा। यहां पर दिए गए सेंड मैसेज विकल्प पर टैप कर आप Covid-19 के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
WHO ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक Facebook पेज के जरिए ही दी है। यहां पर लिखा गया गया है कि WHO की हेल्थ अलर्ट सर्विस लाइव कर दी गई है। अब यूजर्स मैसेंजर पर इस वायरस से संबंधित सटीक जानकरी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां दिए गए लिंक पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको मैसेंजर के जरिए लॉगइन करने के लिए कहा जाएगा। इसे लॉगाइन कर आप WHO के मैसेंजर पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपको Get Started पर टैप करना होगा। इसके बाद आप जो भी जानकारी चाहेंगे आपको मिल जाएगी।

इसके अलावा WHO के पेज पर कुछ टिप्स भी दिए गए हैं जो वायरस को आपसे दूर रखने में मदद करेंगे। पहला, अपने हाथ साबुन से या किसी अल्कोहल आधारित हैंड रब से लगातार साफ करने होंगे। दूसरा, खांसते समय या छींकते समय आपको अपना मुंह और नाक टिश्यू या कोहनी से कवर करना होगा। इसके बाद टिश्यू को फेंक दें और हाथों को धो लें। तीसरा, अगर किसी व्यक्ति को बुखार या खांसी है तो उससे दूर रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours