1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जॉब से सम्बद्ध लोग आज लाभान्वित होंगे। जॉब में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। घर पर रहें। पूजा पाठ करते रहें।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का व्यय होगा। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र व बुध का इस राशि पर प्रभाव आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। जॉब परिवर्तन में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें क्योंकि निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहें। जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है। भगवान शिव व दुर्गा माता जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का पंचम गोचर लाभ देगा। घर में ही श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं का दान करें। वृश्चिक राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  घर पर ही दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: हेल्थ से कष्ट संभव है। घर पर ही महामृत्युंजय अनुष्ठान कर सकते हैं या हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें। आज मित्रों की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। सफेद रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज अपने क्रोध को प्रभावी मत होने दें। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गुड़ दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना अभी टलेगी। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि की सहायता लें। चने की दाल का दान करें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज इस राशि में स्थित शनि व चन्द्र गोचर के प्रभाव से व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मेष एवं कर्क राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: हेल्थ को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करने का विचार बनाएंगे। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। धन का ज्यादा व्यय न करें। हरा रंग शुभ है। एक व्यक्ति के भोजन के बराबर अन्न का दान करें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में उन्नति है। आज किसी से भी विवाद मत करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। कर्क व मेष राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours