1 मेष-  जॉब में परिवर्तन के संकेत हैं। व्यवसाय के प्रति नवीन प्रयास करेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

2 वृष-  शुक्र व सूर्य इसी राशि में हैं। गुरु का प्रभाव छात्रों को लाभ देगा। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।
3 मिथुन- राहु व बुध इसी राशि में हैं। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। कन्या राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।
4 कर्क-  व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।आज किसी सरकारी कार्य को लेकर आपका मन कुछ परेशान सा रहेगा। ध्यान व योग करें। शिव उपासना करें।
5 सिंह-  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ होगा। आज भावुकता पर नियंत्रण रखें। सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में बहुत जल्द परिवर्तन है।
6 कन्या- बुध व चन्द्रमा व्यवसाय  में सफलता प्रदान कराएगा। चन्द्रमा व गुरु के कारण आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर पर ही विष्णु जी की पूजा कर  उनका आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। जॉब को लेकर किसी विवाद की संभावना है।
7 तुला- आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन आगमन की सम्भावना है। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। मन पर भय को विजयी मत होने दें।चावल का दान करें।
8 वृश्चिक- आज व्यवसाय में सफलता का समय है। मेष व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। आज अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
9 धनु-  जॉब  में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु व चन्द्रमा का गोचर आज लाभप्रद है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ होगा। पीले फलों का दान करें।
10 मकर- आज कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब परिवर्तन में कन्या व मिथुन राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। विहंगों को दाना खिलाएं। व्यवसाय में मंगल का कुम्भ गोचर लाभ देगा।
11 कुंभ- एक साथ कई कार्य हाथ में मत लें। किसी के कहने पर कोई बड़ा निर्णय मत लें। हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
12 मीन- जॉब के प्रति लापरवाही मत करें। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आपका मृदुल व्यवहार आज बहुत काम आएगा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours