1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। चन्द्रमा व शनि गोचर के कारण जॉब में तनाव की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।
            

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा का नवम गोचर लाभ देगा। शुक्र व बुध इसी राशि में है। धन का आगमन हो सकता है। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

            

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का अष्टम गोचर यह संकेत करता है कि जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: कोई धर्मिक अनुष्ठान घर पर ही कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा कई नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जॉब में ज्यादा कार्यों का दबाव रह सकता है।
            

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य में बुध जनित रोग स्किन विकार से कष्ट सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

            

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज परिवार में किसी अपने से ही मानसिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद  रंग शुभ है।

            

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा। धनु व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। अपना आत्मबल कम मत होने दें।

            

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज किसी रुके धन की प्राप्ति होगी। जॉब में सफलता के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

            

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीति से सम्बद्ध लोग आज लाभन्वित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। आज विवादों से दूर रहें। गाय को पालक खिलाएं।

            

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें । आसमानी रंग शुभ है।

            


12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफलता देगा।आज जाँब को लेकर अधीनस्थ कर्मचारी  विवाद दे सकता है। लाल रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours